फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car rams into a stationary goods vehicle by the roadside; siblings killed, one in critical condition.

Pratapgarh : सड़क किनारे खड़े मालवाहक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की मौत, एक की हालत नाजुक

Thu, 09 Jul 2026 03:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

रानीगंज कस्बे से गुजरी लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से कार टकराई,जिससे कार में बैठे सगे भाई और बहन गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे, वहीं कार चला रहा मंगेतर घायल हालत में गाड़ी में फंसा रहा।

विज्ञापन
Car rams into a stationary goods vehicle by the roadside; siblings killed, one in critical condition.
रानीगंज में कार और पिकअप में टक्कर के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

रानीगंज कस्बे के ट्रॉमा सेंटर के पास बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित कार सामने जा रहे प्लाईवुड लदे पिकअप में घुस गई। मौके पर ही कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक जख्मी है। वहीं, चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है।

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी मनीष सोनी की साली प्रिया उर्फ रोली (24) की सगाई उन्हीं के छोटे भाई मोहित से हुई थी। ससुर राजेंद्र प्रसाद के निधन के बाद रोली और उसका छोटा भाई आकाश उर्फ मोनू (18) मोहित के घर में रहते थे। मनीष मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ गोंडा के मनकापुर स्थित ससुराल गए थे। उनके साथ मोहित उसकी मंगेतर रोली और साला मोनू भी था।

विज्ञापन

बुधवार की रात में लौटते समय एक कार में मनीष अपनी पत्नी दीपा और दो बच्चों के साथ थे। वहीं, दूसरी कार में मोहित अपनी मंगेतर रोली और साले आकाश के साथ था। सभी ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद घर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रानीगंज कस्बा स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास मोहित की कार बेकाबू होकर सामने चल रहे पिकअप में भिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिस पहुंची। कार सवार लोगों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कार के अगले हिस्से को कटर की मदद से कार के अगले हिस्से को काटकर मोहित को जख्मी हालत में बाहर निकाला।

वहीं, जेसीबी की मदद से कार के पिछले हिस्से में फंसे रोली और मोनू को बाहर निकाला गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पीछे से आ रहे मनीष घटनास्थल पर पहुंचे तो मंजर देख बेसुध हो गए।

भाई-बहन की मौत से बेसुध हुईं दीपा

रानीगंज ट्रॉमा सेंटर में भाई-बहन की मौत की खबर सुनते ही बड़ी बहन दीपा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। चिकित्सकों ने दीपा का उपचार किया। मनीष ने बताया कि ससुर के निधन के बाद साली रोली और साले मोनू को अपने घर ले आया था। 26 जनवरी को साली की सगाई छोटे भाई मोहित से कराई थी। नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। वर्जन-

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। - प्रशांत राज, सीओ रानीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed