फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car-jacking thug encounters police, shot in leg

Pratapgarh News: कार लूटने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Car-jacking thug encounters police, shot in leg
कोतवाली क्षेत्र में 23 दिसंबर को बीमारी के बहाने लिफ्ट मांगकर लखनऊ के रहने वाले निखिल यादव की कार लूटने वाले बदमाशों से शनिवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के तीन राउंड फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

लखनऊ के सीतापुर रोड सेवा हाॅस्पिटल निवासी निखिल यादव वन अप मोटर्स में चालक के पद पर काम करता है। 23 दिसंबर की शाम वह लखनऊ से कंपनी की एक कार लेकर प्रयागराज पहुंचा था। वहां से दूसरी बलेनो कार लेकर लखनऊ के लिए निकला। देर रात हाईवे पर दो अज्ञात बदमाशों ने बीमारी का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगी। कुछ दूर जाने के बाद तमंचे के बल पर उससे कार व मोबाइल और पर्स लूट लिए। उसे लेहदरी पुल के पास छोड़कर बदमाश कार लेकर भाग निकले। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी।
विज्ञापन

शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव अपनी टीम के साथ कुंडा क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ में लगे थे। तभी लूटी गई कार के साथ बदमाशों के शेखपुर आशिक से हथिगवां जाने वाले रोड पर होने की खबर मिली। पुलिस ने एक स्कूल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। सामने पुलिस को देख बदमाश उन पर फायर करते हुए भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा कर रही पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड करबला निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद तालिब के दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार निवासी हिमांशू यादव भाग निकला। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस व लूटी गई कार बरामद हुई। घायल बदमाश को स्वाट टीम ने कुंडा सीएचसी पहुंचाया। मौके पर पहुंचे कुंडा कोतवाल लिखापढ़ी करते रहे।

पेड़ से टकराई पुलिस की जीप, दरोगा घायल
कुंडा। शनिवार की रात बदमाशों की धरपकड़ करने के लिए निकले पुलिसकर्मियों की जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जीप में सवार दरोगा घायल हो गए। हथिगवां पुलिस को सूचना मिली थी कि लालगोपालगंज के पास कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद दरोगा राम कृष्ण वर्मा चालक कुलदीप सिंह के साथ जीप लेकर मौके की ओर निकले। लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग पर कैमा गांव के पास बूंदाबांदी के चलते कीचड़ से जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे दरोगा राम कृष्ण वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक मामूली रूप से चुटहिल हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed