{"_id":"645f8fbcd1f2150521020e26","slug":"car-collided-with-tree-driver-died-on-the-spot-pratapgarh-news-c-3-1-128828-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेड़ में टकराई कार, चालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेड़ में टकराई कार, चालक की मौके पर ही मौत
Sat, 13 May 2023 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 May 2023 06:55 PM IST
सार
महेशगंज थाना क्षेत्र के सेवक का पुरवा गांव का हिमांशु शुक्ला (21) शनिवार को झींगुर गांव के पास गाय खरीदने गया था। गाय पिकअप से भेजने के बाद वह निजी कार से वापस घर जा रहा था। महेशगंज थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव के पास उसकी कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
महेशगंज थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क पर अचानक पहुंचे बाइकसवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के सेवक का पुरवा गांव का हिमांशु शुक्ला (21) शनिवार को झींगुर गांव के पास गाय खरीदने गया था। गाय पिकअप से भेजने के बाद वह निजी कार से वापस घर जा रहा था। महेशगंज थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव के पास उसकी कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हिमांशु कार में ही तड़पने लगा। जब तक लोग वहां पहुंचे, उसका शरीर शांत हो चुका था।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र था हिमांशु, प्रयागराज में रहता था
हादसे में जान गंवाने वाला हिमांशु प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह इन दिनों घर आया था। हादसे के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है। उसके पिता माताफेर, मां और दो भाइयों को रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन