{"_id":"6406a2c36048adf546062d14","slug":"car-collided-with-roadways-while-overtaking-pratapgarh-news-c-3-1-72721-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार सवार ने लोगों ने रोडवेज चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार सवार ने लोगों ने रोडवेज चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस एक कार से टकरा गई। हादसे से नाराज कार सवार लोगों ने बस चालक की पिटाई करते हुए बस पर पथराव भी किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बस चालक व कार सवार लोगों को कोतवाली ले गई। बस चालक की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रयागराज डिपो की बस लेकर चालक आलोक कुमार बस्ती जा रहा था। जैसे ही बस तेलिया तिराहे के करीब पहुंची। इस बीच एक कार ओवरटेक करने के दौरान बस से टकरा गई। जिससे कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नाराज कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
वह क्षमा याचना करता रहा, लेकिन कार सवार लोग मारपीट करते रहे। लोगों का कहना है कि उन लोगों ने बस पर पथराव भी किया। इससे वह भारी भीड़ जमा हो गई। पथराव के दौरान कुछ यात्री भी चोटिल हुए। नगर कोतवाल ने बताया कि चालक की तहरीर पर कार सवार आलोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कार सवार लोग लालगंज की ओर जा रहे थे।