फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car caught fire after collision with a speeding truck, two dead, three in critical condition

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार डंपर से भिड़ंत के बाद आग का गोला बनी कार, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 06 May 2024 09:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:14 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में सिटी कोतवाली के सोनावा के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर डंपर और कार की भिड़ंत में कार में आग लग गई। इसमें पांच लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। कार सवार सभी लोग प्रयागराज के रहने वाले थे और अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Car caught fire after collision with a speeding truck, two dead, three in critical condition
प्रतापगढ़ में कार को टक्कर मारने वाला डंपर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठने लगीं। कार में पांच लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन





विज्ञापन






घटना के बाद मौके पर लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हादसा प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सिटी कोतवाली क्षेत्र के सोनावा के पॉलिटेक्कनिक कॉलेज के पास हुआ। ंकर हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चकताना निवासी अखिल साहू (18), करेली करेड़ा के सत्यम साहू (24) और विवेक (24) हैं। तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। मारे गए लोग भी प्रयागराज के रहने वाले थे और अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Car caught fire after collision with a speeding truck, two dead, three in critical condition
हादसे में घायल युवक का चल रहा है उपचार। - फोटो : अमर उजाला

करेली के रहने वाले हैं जान गंवाने वाले युवक

पुलिस के अनुसार सोमवार को भोर में चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनावा के पास सुल्तानपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहे डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिनमें दो व्यक्तियों विकास (24)  पुत्र राजू साहू और अंकित साहू पुत्र सुभाष चंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि सत्यम साहू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


घायल अखिल साहू (18) पुत्र राजकुमार, निवासी चटकहना थाना  नैनी जिला प्रयागराज, सत्यम साहू (22) पुत्र राजू साहू निवासी  करेहेदा थाना करेली और विवेक साहू (24) पुत्र राम कैलाश साहू निवासी करेहदा थाना करेली जनपद प्रयागराज को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भिजवाया गया। जहां से तीनों घायलों को एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर किया गया। उपचार के दौरान सत्यम साहू की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग जाने के कारण कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed