फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Candle march taken out in protest against the naming of medical college

मेडिकल कॉलेज के नामकरण के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, विरोध में की नारेबाजी

Thu, 29 Jul 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against the naming of medical college
सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने से मेडिकल कालेज का नाम बदलने की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकालते ? - फोटो : PRATAPGARH
बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की तरफ से लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के नामकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे पर एकजुट हुए लोगों ने चौक तक कैंडिल मार्च निकाला। मेडिकल कॉलेज का नाम अद संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर रखे जाने के निर्णय के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। नाम परिवर्तित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नाम परिर्वतन नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की ओर से मेडिकल कॉलेज के नामकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। आंदोलन के चौथे मेडिकल कॉलेज के नामकरण के विरोध में शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे पर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। सभी ने कतारबद्ध होकर कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन

लोग पंजाबी मार्केट होते हुए घंटाघर पहुंचे। प्रसपा जिलाध्यक्ष अबरार जहांनिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अन्य जनपद की विभूतियों के सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का जिले का जिले से कोई लेना-देना नहीं है। उनका जिले के उत्थान में कोई योगदान नहीं रहा। उनके नाम इस्तेमाल केवल राजनैतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध होगा। अध्यक्षता करते हुए अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज का नाम परिवर्तन नहीं होगा, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सोनेलाल के नाम से मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा से जिले के लोगों में गहरा आक्रोश है। सरकार का निर्णय गलत है। इस अवसर पर अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडेय, आलोक तिवारी, रमाशंकर तिवारी, आदित्य तिवारी, रोशन मिश्र, सचिन मिश्र, सुशील शुक्ला, जावेद, देवानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed