{"_id":"65ca68cbb5a200158d0932d4","slug":"candidate-caught-copying-from-device-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-317601-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डिवाइस से नकल करते पकड़ा परीक्षार्थी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डिवाइस से नकल करते पकड़ा परीक्षार्थी भेजा गया जेल
Tue, 13 Feb 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र से पूछताछ के बाद नकल माफियाओं की तलाश
लालगंज। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकडे गए परीक्षार्थी को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस नकल माफियाओं के रैकेट का खुलासा करने में जुट गयी है।
लालगंज नगर के राम अंजोर मिश्र इंटर काॅलेज में रविवार की सुबह आरओ व एआरओ की परीक्षा में पट्टी के बसेहरा निवासी प्रवीण कुमार पटेल को कान में लगी इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
अब पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ के बाद नकल माफियाओं को तलाश रही है। आरोपी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी पुलिस खंगाल रही है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि नकल कराने वाले रैकेट पर शीघ्र ही शिकंजा कसा जाएगा। आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।