फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Campaign to imprison 6539 stray animals in cow protection center

6539 आवारा पशुओं को गो संरक्षण केंद्र में कैद करने का चला अभियान

Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Campaign to imprison 6539 stray animals in cow protection center
किसानों की फसल नष्ट करने वाले आवारा जानवर अफसरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। अफसरों की मानें तो 6539 पशु बाहर घूम रहे हैं। अब इन पशुओं को गो संरक्षण केंद्रों में कैद करने की जिम्मेदारी सीडीओ, सीवीओ और डीपीआरओ पर सौंप दी गई है। मंगलवार को दिनभर अधिकारी इन पशुओं को अंदर करने के लिए दिनभर माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन

अभी तक आवारा पशुओं को गो संरक्षण केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एसडीएम और बीडीओ पर सौंपी गई थी। मगर सोमवार को प्रमुख सचिव ने नया आदेश जारी कर सीडीओ, सीवीओ और डीपीआरओ को बराबर का जिम्मेदार बना दिया।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। अफसरों की मानें तो जिले में 6,539 आवारा पशु ऐसे हैं, जो किसानों की हरी-भरी फसल को रौंद रहे हैं। अब पशुओं को गो संरक्षण केंद्र तक पहुंचाने के लिए अधिकारी माथापच्ची करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वीपी सिंह ने मानधाता ब्लाक के पूरेमोती गांव में निर्माणाधीन बृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर अविलंब पशुओं को संरक्षित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सीडीओ ईशा प्रिया ने एडीओ पंचायतों के साथ बैठक करके सख्त हिदायत दी है कि गांव में अगर आवारा पशु घूमते हुए मिले, तो ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शासन ने पांच फरवरी तक सभी पशुओं को गो संरक्षण केंद्र पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed