फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cameras are not working

कोतवाली, तहसीलों में लगे कैमरे पड़े हैं बीमार

Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
 जिले में लगातार लूट, छिनैती, हत्या व फायरिंग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस अफसर हर कदम उठा रहे हैं। व्यापारियों से मदद मांग दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही जा रही है। अपने बीमार पड़ी तीसरी आंख की अफसरों को सुध नहीं है। चौराहों पर लगे कैमरे तो दूर तहसील, कोतवाली और पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर काबू पाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलोें की बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पुलिस अफसर व्यापारियों के बीच अपनी बात रख रहे हैं। पिछले दिनों बेल्हा आए आईजी मोहित अग्रवाल ने भी व्यापारियों से अपेक्षा की थी कि वे अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि हर गतिविधि कैद होती रही। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वालों की पहचान हो सके। शासन से वर्ष 2012 में सभी थानों और पुलिस चौकियों के साथ ही संवेदनशील बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पांच लाख रुपये मिले थे। नगर कोतवाली व सभी पुलिस चौकी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही श्रीरामतिराहे पर भी तीसरी आंख से पुलिस नजर रखने लगी थी। दो सालों तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद मरम्मत व देखरेख के अभाव में सदर तहसील, नगर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस चौकी, श्रीराम तिराहा, सदर बाजार और भुपियामऊ पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए। मौजूदा समय में भी इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फिक्रमंद पुलिस अफसरों को पहले अपने बीमार कैमरों को ठीक कराना होगा। जिससे उन्हें दूसरों की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद होता है दुकानों का ताला
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बाजारों में बहुत से व्यापारियों व बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अधिक जानकारी न होने के कारण दुकानदार कैमरा सीधे अपने शटर के ताले की ओर कर रखे हैं। जिससे दुकान के बाहर लगा कैमरा केवल शटर का ताला ही कैद करता रहता है। ऐसे दुकानदारों को जागरूक करने की भी जरूरत है ताकि आसपास की गतिविधि भी कैद होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कैमरे खराब हैं। उन्हें बदलने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। जल्द ही खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त हो जाएंगे।
पूर्णेंदू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed