{"_id":"6105999c8ebc3e3d075f0e9d","slug":"called-from-saudi-arabia-and-told-the-wife-talaq-talaq-talaq-pratapgarh-news-ald3122854126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से फोन कर बेगम को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से फोन कर बेगम को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
tripple talaq
सऊदी अरब में रहकर नौकरी करने वाले युवक ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी नूरजहां के मुताबिक, उसकी शादी गुलाम उर्फ आसिफ से हुई थी।
शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के बाद उसका शौहर गुलाम उर्फ आसिफ सऊदी अरब चला गया। परिवार के गुजर बसर के लिए वह प्राइवेट नौकरी करता है। नूरजहां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसे लेकर आए दिन घर में कलह मची रहती थी।
दो महीने पहले फोन पर पति ने तीन तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया। जिससे बेबस होकर वह अपने घर बैठ गई। नूरजहां का भाई उसे लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस शौहर गुलाम उर्फ आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।