फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CAA and NRC Protest in Pratapgarh

विरोध प्रदर्शन करने वाले पुलिस के रडार पर

Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
CAA and NRC Protest in Pratapgarh
शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी करने वालों की खोजबीन में जुटी एलआईयू
विज्ञापन

चिन्हित प्रदर्शनकारियों को अभी नहीं छेड़ेगी पुलिस, न सुधरने पर कसेगी शिकंजा
प्रतापगढ़। नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पुलिस के रडार पर हैं। शुक्रवार को फिर विरोध प्रदर्शन की भनक लगने के बाद एलआईयू खोजबीन में जुट गई है। हालांकि प्रदर्शन कर हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों को अभी पुलिस नहीं छेड़ेगी। यदि वे फिर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हैं तो उन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल के बीच पिछले शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए थे। लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सभी को दौड़ाया था। इस मामले में तीन नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस करीब 30 से अधिक लोगों को चिन्हित कर चुकी है। हालांकि अभी सभी को राहत दी गई है। यदि वे नहीं सुधरते तो पुलिस उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। 27 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन की भनक लगने के बाद पुलिस व एलआईयू खोजबीन करने लगी है। प्रदर्शन करने की तैयारी करने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सपा, एआईएमआईएम व भीम सेना के नेताओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगातार सर्विलांस सेल की निगाह गड़ी हुई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पुलिस अलर्ट है। विरोध प्रदर्शन को लेकर कुछ जानकारी मिली है। हालांकि उलेमा व मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed