{"_id":"6291156e24babc3c3c08d874","slug":"by-fraudulently-calling-behind-the-house-it-was-the-girlfriend-who-got-salman-killed-pratapgarh-news-ald3339485102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से घर के पीछे बुलाकर प्रेमिका ने ही कराई सलमान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से घर के पीछे बुलाकर प्रेमिका ने ही कराई सलमान की हत्या
विज्ञापन
पट्टी के गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही कराई थी। शादी होने के बाद भी मिलने के लिए लगातार दबाव डालने से परेशान प्रेमिका ने धोखे से उसे अपने घर के पीछे बुलाया और भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रेमिका को जेल भेज दिया। छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पट्टी इलाके के गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान (22) गुजरात में रहकर सिलाई का काम करता था। दो दिन पहले रानीगंज इलाके के पूरे रामसहाय गांव में उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में गड़ौरी खुर्द निवासी मोनी पत्नी शुभान को हिरासत में लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ में मोनी ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले सलमान से उसका प्रेम संबंध था। उसके गांव पूरे रामसहाय में सलमान का ननिहाल है।
वहां आने-जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उसकी शादी के बाद भी सलमान रिश्ता रखना चाहता था। इससे वह परेशान थी। बार-बार फोनकर मिलने के लिए दबाव डालता था। सलमान से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ताऊ के बेटे इश्तियाक, नौशाद व अशफाक को मामले की जानकारी दी। इस पर तीनों ने मिलकर सलमान की हत्या की योजना बनाई। मंगलवार की रात मोनी ने अपने मोबाइल से फोन कर सलमान को घर के पीछे मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
मोनी के कहने पर सलमान अपने कपड़े उतारकर आया था। योजना के अनुसार पहले मोनी सलमान से मिलने पहुंची। इसके बाद इश्तियाक, अशफाक, नौशाद व तीन अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और सलमान की पिटाई करने के साथ ही धारदार हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को रानीगंज पुलिस ने सलमान की हत्या में शामिल प्रेमिका मोनी को जेल भेज दिया। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एकतरफा प्यार की वजह से परेशान विवाहिता ने भाइयों के साथ मिलकर सलमान की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ, रानीगंज