फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   By-elections: Rita Devi got the most votes in the election

उपचुनाव में रीता देवी सर्वाधिक मतों से चुनी गईं प्रधान

Thu, 06 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
By-elections: Rita Devi got the most votes in the election
संडवा चंडिका ब्लाक में पंचायत उप चुनाव में विजेता महिला प्रधान को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकार? - फोटो : PRATAPGARH
जिले में नौ प्रधान और एक बीडीसी सदस्य के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए। रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड के नरायनपुर ग्राम पंचायत की रीता देवी ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। रीता देवी को 781 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं रेखा देवी को 290 मत मिले। संडवा चंद्रिका के गोबरी ग्राम पंचायत और बेलखरनाथधाम के परमीपट्टी में संघर्ष देखने को मिले। यहां के प्रत्याशियों ने चार-चार मत से जीत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई मतगणना का परिणाम एक घंटे में ही आ गया। प्रधान के नौ पदों के लिए हुए मतदान में रामपुर संग्रामगढ़ के नरायनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर रीता देवी चुनी गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 491 मत से पराजित करके सबसे अधिक मत से जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

बेलखरनाथधाम के परमीपट्टी में मनोरमा को 467 और अंजू को 463 मत मिलने पर मनोरमा को प्रधान घोषित किया गया है, जबकि संडवा चंद्रिका के गोबरी ग्राम पंचायत में प्रिया को 607 और माया देवी को 604 मत मिलने पर प्रिया को प्रधान घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए लालगंज विकास खंड के सलेमभदारी में गुलाबचंद्र को विजयी घोषित किया गया है। गुलाबचंद्र को 457 और कन्या कुमारी को 159 मत मिले थे। ब्लाकों पर हुई मतगणना को लेकर काफी गहमीगहमा रही। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स मौजूद रहा।

आठ माह का रहेगा कार्यकाल
उपचुनाव में विजयी घोषित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल आठ माह का रहेगा। अक्तूबर में पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

बाबागंज ब्लाक में विजयी प्रत्याशी लालती देवी को प्रमाणपत्र देते आरओ व एआरओ।

बाबागंज ब्लाक में विजयी प्रत्याशी लालती देवी को प्रमाणपत्र देते आरओ व एआरओ।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज विकास खंड में पंचायत उप चुनाव में नव निर्वाचित प्रधान समर्थकों के साथ।

लालगंज विकास खंड में पंचायत उप चुनाव में नव निर्वाचित प्रधान समर्थकों के साथ।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed