फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Buy milk and mawa carefully, 31 samples fail

सावधान: ध्यान से खरीदिए दूध और मावा, 31 नमूने फेल का दावा

Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Buy milk and mawa carefully, 31 samples fail
Buy milk and mawa carefully, 31 samples fail
होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इस बार भी बड़े पैमाने पर मिलावटी माल बाजार में खपाने की तैयारी है। ऐसे में त्योहार पर मावा और दूध खरीदने में पूरी सावधानी बरतें। फूड विभाग की जांच में अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक दूध और मावा के 31 नमूने फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के अलग-अलग इलाकों से दूध के 54 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इनमें से 30 सैंपल फेल हो गए हैं। मावा के 6 सैंपल लिए गए थे। प्रयोगशाला में हुई जांच में सभी नमूने फेल हो गए। अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह का दावा है कि सरसों के तेल के 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 6 नमूने फेल होने की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूजी रस्क, बेेसन, काली मिर्च, अरहर की दाल, उड़द दाल, मटर की दाल के भी एक-एक नमूने फेल हुए हैं। लड्डू के चार, सोनपपड़ी और बर्फी के एक-एक नमूने फेल पाए गए हैं। मिलावट करने वाले व्यापारियों से 94 हजार रुपये की वसूली विभाग ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बगैर पंजीकृत 74 दुकानदारों पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 57 दुकानदारों को आरसी जारी की गई है। अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed