फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman, police station raging on the indecency of the inspector of the police station

मानधाता थाने के दरोगा की अभद्रता पर भड़के व्यापारी, घेरा थाना

Tue, 25 May 2021 01:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Businessman, police station raging on the indecency of the inspector of the police station
स्थानीय कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। कार्रवाई न होते देख व्यापारियों ने अधिकारियों के साथ ही भाजपा नेताओं को प्रकरण से अवगत कराया। मामले की जानकारी के बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांचकर समुचित कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद आक्रोशित व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

मानधाता थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार यादव के ऊपर सोमवार को व्यापारियों ने दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि दरोगा आए दिन लोगों के साथ अभद्रता करता है। लाकडाउन की आड़ में बाजार के लोगों का अनायास ही उत्पीड़न किया जाता है। सुबह कारोबारी मोहम्मद रासिव के साथ अभद्रता की। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दरोगा के कृत्य से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर दरोगा राजेश यादव का कहना है कि वह लाकडाउन का पालन कराने के दौरान दुकान खोलने वाले लोगों को केवल डांट रहे थे। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई। व्यापारियों के साथ आए दिन होने वाली अभद्रता को देखते हुए मामले में भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को अवगत कराया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मोती सिंह ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। एसपी ने मामले की जांच सीओ रानीगंज को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed