फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman killed two lakhs in Pratapgarh, younger brother's condition critical

प्रतापगढ़ में व्यापारी की हत्या कर दो लाख लूटे, छोटे भाई की हालत नाजुक

Fri, 14 May 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 May 2021 10:14 PM IST
सार

  • बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दी वारदात, पुलिस लूट से करती रही इनकार  

विज्ञापन
Businessman killed two lakhs in Pratapgarh, younger brother's condition critical
pratapgarh news : अखिलेश सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

फतनपुर थाना क्षेत्र के पांडेयतारा गांव में शुक्रवार को दो पल्सर बाइक से आए चार बदमाशों ने दुकान पर बैठे व्यापारी भाइयों को गोली मार दी। इसके बाद कैश काउंटर पर रखे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई अखिलेश (28) को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है।

विज्ञापन

Businessman killed two lakhs in Pratapgarh, younger brother's condition critical
pratapgarh news : घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़

फतनपुर थाना क्षेत्र के पांडेयतारा गांव निवासी अखिलेश सिंह (28) का गांव में ही आरओ वाटर प्लांट के साथ किराने की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह फतनपुर मार्ग स्थित किराने की दुकान पर छोटे भाई उमेश सिंह (25) के साथ हिसाब कर रहे थे। इस बीच दो पल्सर बाइक से चार युवक वहां पहुंचे। दुकान में घुसते ही उन्होंने अखिलेश पर दो फायर झोंक दिए। गोली लगने से अखिलेश गिर गए। इसके बाद बदमाश काउंटर पर बैग में रखे दो लाख रुपये लेकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Businessman killed two lakhs in Pratapgarh, younger brother's condition critical
pratapgarh news : घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़
पीछा करने पर बदमाशों ने उमेश को भी गोली मार दी और प्रेमनगर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर फतनपुर पुलिस के साथ सीओ रानीगंज भी आ गए। दोनों भाइयों को गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। उमेश की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि लूट की बात गलत है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर कुछ लोग सिगरेट खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। अखिलेश ने लॉकडाउन के चलते सिगरेट देने से इनकार कर दिया, इससे वे खफा थे। शाम को अपने साथियों के साथ आए और अखिलेश व उसके भाई को गोली मार दी। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed