फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman killed in collision between bike and scooter, two youths injured

Pratapgarh News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में व्यापारी की गई जान, दो युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Businessman killed in collision between bike and scooter, two youths injured
कस्बे में देर रात हुए हादसे में स्कूटी सवार व्यापारी की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्राॅमा सेंटर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। व्यापारी की मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल में आधी रात लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

लालगंज के लालजी जायसवाल का बत्तीस वर्षीय पुत्र सुनील जायसवाल शनिवार की रात करीब 10 बजे स्कूटी से संगम चौराहे की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से बाइक सवार समापुर निवासी 30 वर्षीय जयशंकर मिश्रा व 36 वर्षीय सुशील आ रहे थे। संगम चौराहे के समीप बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में व्यापारी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से तीनों को लालगंज ट्राॅमा सेंटर में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जयशंकर व सुशील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मृतक लालगंज बाजार में चाय पानी की दुकान चलाता था। घटना की सूचना पर लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव पहुंचे और व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। व्यापारी के मौत पर उसकी गर्भवती पत्नी शिल्पा व मासूम बेटी परी समेत परिजन अस्पताल में बदहवास दिखे। आधी रात के बाद तक लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लगा रहा। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed