फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus overturned after collision with truck, 17 passengers injured

ट्रक ने डीसीएम ट्रक के बाद बस में मारी टक्कर एक दर्जन घायल

Thu, 31 Mar 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned after collision with truck, 17 passengers injured
.कंधई थाने के वीरमऊ में बस की टक्कर से टूटी गन्ना पेराई की मशीन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार आधी रात को लखनऊ की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने डीसीएम के बाद रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। इससे करीब 17 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी आ गई। घायलों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज डिपो की एक बस मंगलवार रात लखनऊ जा रही थी। बस में चालक प्रयागराज के मांडा निवासी अनिल कुमार शुक्ल और परिचालक रूवींद्र कुमार निवासी बदगवां महेशगंज प्रतापगढ़ के साथ कुल सत्रह लोग सवार थे। रात करीब एक बजे मानिकपुर नगर पंचायत में हाईवे पर विष्णु नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर पहले आलू लदी डीसीएम में टक्कर मारी। इसके बाद सामने से बस में जा भिड़ा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद उसमें सवार यात्री चिल्लाने लगे। ड्राइवर समेत सभी लोगों को चोटें आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो वे भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर कुंडा सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां गंभीर रूप से घायल सरफराज अंसारी (40), विक्रमजीत (48) निवासी प्रयागराज, जीतू सिंह (42) को डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। अन्य घायलों को सीएचसी में ही इलाज कराया गया। उधर, हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed