{"_id":"6114130d8ebc3e2a384afe2a","slug":"bus-going-to-delhi-collides-with-truck-six-people-injured-pratapgarh-news-ald313162613","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, छह लोग घायल
Thu, 12 Aug 2021 07:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:24 PM IST
सार
हादसे में बस चालक नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी विष्णु, कंडक्टर अशोक सिंह समेत जौनपुर के सुजानगंज निवासी हरिप्रसाद, प्रतापगढ़ के हथिगंवा निवासी वीरू सिंह, पूरेजीत के राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लालगंज के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर बस व ट्रक की टक्कर में घायल यात्री को उठाकर ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
नई दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में चालक समेत बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चलते हाईवे पर घंटेभर यातायात प्रभावित रहा।
नगर कोतवाली के सुखपाल नगर से सवारियां लेकर बुधवार दोपहर एक बस नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में चालक व कंडक्टर समेत दर्जनभर यात्री सवार थे। लालगंज कोतवाली के ढकवा पूरेबीरबल के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बस सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद खड्ड में जा घुसी।
हादसे में बस चालक नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी विष्णु, कंडक्टर अशोक सिंह समेत जौनपुर के सुजानगंज निवासी हरिप्रसाद, प्रतापगढ़ के हथिगंवा निवासी वीरू सिंह, पूरेजीत के राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बारिश में काफी मशक्कत के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बस से निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर घंटेभर तक यातायात प्रभावित रहा।

लालगंज के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : PRATAPGARH