फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus fare increased with toll tax

Pratapgarh News: टोल टैक्स के साथ बढ़ गया बस का किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Bus fare increased with toll tax
टोल टैक्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद निगम की बसों के किराए में भी वृद्धि की गई है। लखनऊ का सफर करने वाले यात्रियों को एक रुपये तो दिल्ली के लिए तीन रुपये अतिरिक्त किराया अदा करना होगा।
विज्ञापन


रोडवेज एआरएम निर्मल कुमार ने बताया कि लखनऊ के लिए अबतक 260 रुपये तो दिल्ली के लिए 947 रुपये किराया लगता था। टोल टैक्स बढ़ जाने के कारण परिवहन निगम ने किराये में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब एक रुपये ज्यादा यानि 261 रुपये तो दिल्ली का सफर तय करने वाले यात्रियों को तीन रुपये ज्यादा यानी 950 रुपये किराया देने पड़ेंगे। जबकि प्रयागराज, रायबरेली और कानपुर व वाराणसी के लिए किसी प्रकार का किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। परिवहन निगम को देखते हुए निजी बस चालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली के यात्रियों से एक हजार रुपये तो लखनऊ का सफर तय करने वाले यात्रियों से 270 रुपये और प्रयागराज का सफर तय करने वाले यात्रियों से 100 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed