फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus collided while going to in-laws home, young man died

ससुराल जाते वक्त बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus collided while going to in-laws home, young man died
महेशगंज के झींगुर गांव में बाइक दुर्घटना के बारे में बेटे की मौत का समाचार सुनकर बदहवाश हुई मां। - फोटो : PRATAPGARH
ससुराल जा रहे युवक की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर झींगुर निवासी अतुल तिवारी (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी बुधवार को दोपहर अपनी ससुराल सरुआ ताजपुर जाने के लिए बाइक से घर निकला था। वह महेशगंज थाना क्षेत्र के कुंडा-जेठवारा मार्ग पर अंजनी गांव के पास पहुंचा था कि तभी हीरागंज की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अतुल तिवारी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में उसकी पत्नी मंजू और डेढ़ साल का बेटा रक्षित है। अतुल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता राजेंद्र और मां गौरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को भी पकड़ कर थाने लाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed