फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus challan issued, driver asked for money from Kanwariyas

Pratapgarh News: बस का कटा चालान, चालक ने कांवड़ियों से मांगे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bus challan issued, driver asked for money from Kanwariyas
कांवड़ियों को लेकर जा रही बस का चालान राजगढ़ के पास एआरटीओ ने कर दिया। चालान कटने के बाद चालक व मालिक ने कांवड़ियों को चालान राशि देने की बात कही। इस पर कांवड़िये नाराज हो गए।
विज्ञापन

कुशीनगर के कांवड़ियों ने 1.25 लाख रुपये में बस किराये पर लेकर बाबा धाम, नागवासुकि, चित्रकूट, मैहर, वाराणसी व प्रयागराज में दर्शन पूजन किया। कुशीनगर लौटते समय एआरटीओ ने बस का 18,500 रुपये का चालान कर दिया। प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर स्थित राजगढ़ के पास कांवड़ियों ने पैसे देने से मना कर दिया। इसको लेकर काफी देकर तक हाईवे के किनारे बस खड़ी रही। कुशीनगर के राम प्रसाद ने बताया कि जब बस का पूरा किराया दिया ताे चालान का पैसा हम क्यों दें। पुलिस के पहुंचने के बाद आपसी सहमति के बाद बस कुशीनगर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed