फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Burying of dead body, dispute, stress

रानीगंज में हत्या के बाद वृद्ध का शव दफनाने को लेकर विवाद, तनाव

Mon, 29 Jul 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Burying of dead body, dispute, stress
रानीगंज में शव दफनाने के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
ृद्ध का शव दफनाने को लेकर विवाद, तनाव
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
भूत-प्रेत के चक्कर में पीट-पीटकर वृद्ध को उतारा गया था मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। भूत-प्रेत के चक्कर में लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारे गए वृद्ध का शव दफनाने को लेकर सोमवार को गांव में विवाद हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन विवादित भूमि पर शव दफनाने के लिए गड्ढा खुदवाने लगे। इस पर हत्यारोपियों के घर की महिलाएं विरोध करने लगीं। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।

रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया निवासी मातादीन (65) की रविवार को भूत-प्रेत के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मातादीन के परिजन विवादित भूमि पर शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने लगे। इस पर आरोपियों के घर की महिलाएं विरोध करते हुए मारपीट पर उतारू हो गईं। दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही रानीगंज और फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के बुजुुर्गों से जमीन के बारे में जानकारी लेने के बाद विरोध कर रही महिलाओं को फटकार कर भगा दिया। उसी भूमि पर मातादीन के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मातादीन की मौत के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed