{"_id":"6564bf0cb0f7b287530364c6","slug":"bullies-entered-the-house-and-beat-up-the-woman-case-registered-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-269361-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Mon, 27 Nov 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहेब अतेरू निवासी गुड़िया सरोज ने बताया कि रास्ते के विवाद में पड़ोसी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने में पहुंचे बच्चों को पीटा। दबंगों की पिटाई से पीड़िता की बेटी कामनी को गंभीर चोटें आईं हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला 23 नवंबर का है। पुलिस ने विनोद, सनोज, बबलू, रामचंद्र, केसाऊ, रेशमी, श्यामलाल पर गाली गलौज, घर में घुसकर मारपीट, गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन