{"_id":"5f32a3358017164ff1703ad8","slug":"bullets-in-the-land-dispute-seven-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, सात लोग घायल
Tue, 11 Aug 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी की जमीन को लेकर दो दशक से अधिक समय से चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा चलने के साथ फायरिंग होने लगी। गोली के छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए। जबकि लाठी-डंडे के हमले में तीन लोगों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
कंधई थाना क्षेत्र के चलाकपुर बादपरोसान निवासी राहुल सरोज व रामजी उर्फ पवन के बीच दो दशक से आबादी की जमीन को लेकर विवाद है। विवादित जमीन को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते एक दूसरे पर लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर भी चले।
इस बीच करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें राहुल (30) पुत्र मुकेश सरोज, दीपांश (18), रिंकी (30) व देवी (20) को छर्रे लगे। दूसरे पक्ष के रामजी (32), रामरति (65) व प्रीति (30), को लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुुंचाया। फायरिंग के चलते गांव में दहशत का माहौल है। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।