फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullets fired in the heat of Lok Sabha elections, couple injured

Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव के खुन्नस में तड़तड़ाई गोलियां, दंपती जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in the heat of Lok Sabha elections, couple injured
लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद के खुन्नस में शनिवार दोपहर बीरापुर हैंसी के रहने वाले राजेश सिंह के घर पर बाइक सवार 12 लोग धावा बोल दिए। गाली गलौच के साथ अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से दंपती घायल हो गए। बेटे पर भी हमला किया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

बीरापुर हैंसी निवासी 44 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ जंगली बृहस्पतिवार को पड़ोसी केदार सिंह के घर बैठे थे। तभी गांव के दो युवक पहुंचे और लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर चर्चा होने लगी। बातचीत के दौरान राजेश सिंह व दूसरे लोगों के बीच तीखी झड़प हुई। शनिवार दोपहर छह बाइकों से करीब 12 लोग राजेश सिंह के घर धावा बोलकर पहुंचे। नकाबपोश लोग पहुंचते ही गालियां देते हुए फायरिंग करने लगे। इस बीच राजेश सिंह के सिर व पैर में गोली लग गई। यह देख 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी बाहर की ओर भागी तो हमलावरों की गोली का वह भी शिकार हो गईं। उनके भी पैर में गोली लगी। खेत से 16 वर्षीय बेटा रोहन सिंह दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी राड से प्रहार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी दो साइकिल व बाइक तोड़ दी। करीब 10 राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। शोर शराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले आई। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर में सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, कोतवाली देहात व जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद किया। इधर प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजेश व उनकी पत्नी गीता देवी को प्रयागराज रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घायल रोहन सिंह की तहरीर पर सौरभ मिश्रा उर्फ अमन और बंटू मिश्रा व 10-12 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने वीडियो बनाने को निकाला मोबाइल, हमलावरों ने ताना असलहा
मारपीट व फायरिंग कर खौफ फैलाने पहुंचे हमलावरों ने आसपास के लोगों को मकान के भीतर से मोबाइल में वीडियो बनाते देख लिया। असलहा दिखाते हुए धमकाया कि मोबाइल अंदर कर लो अन्यथा गोली मार देंगे। जिसके बाद लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट तक बीरापुर हैंसी में खौफ का माहौल
लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर हुई कहासुनी को लेकर विवाद यहां तक पहुंच जाएगा। ऐसा राजेश सिंह ने सोचा भी नहीं था। फायरिंग व गाली गलौच के बीच 15 मिनट तक बीरापुर हैंसी में खौफ का माहौल व्याप्त रहा। देर शाम तक गांव में पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच हर के किसी के चेहरे पर खौफ झलकता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed