फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullets fired in gambling dispute, three injured including property dealer

Pratapgarh News: जुए के विवाद में चली गोलियां, प्रापर्टी डीलर समेत तीन घायल

Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired in gambling dispute, three injured including property dealer
रूपापुर में जुए के विवाद में दो पक्षों के बीच बृहस्पतिवार की आधी रात गोलियां चलीं। जिसमे प्रापर्टी डीलर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी ने जानकारी ली। शुक्रवार की देर शाम तक दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी सत्यदेव मौर्य (35) प्रॉपर्टी डीलर है। लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात जेठवारा के रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में करीब 12 से 15 लोग एकत्र थे। जहां 50 हजार रुपये की फड़ सजी थी। करीब पौने बारह बजे मकान से निकलकर सभी पुराने कुएं के पास पहुंचे। हार जीत को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

अचानक दो पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसके एक पक्ष से प्रापर्टी डीलर सत्यदेव मौर्य और दूसरे पक्ष से पल्टन बाजार निवासी शनि सिंह (28 )व शेखर सिंह (24) घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद दूसरे लोग भाग निकले। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शहर कोतवाल को निर्देश दिया। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किया। शुक्रवार को उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं मिली है। मकान मालिक दुर्गविजय को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घटना के समय मौजूद लोगों को करीब-करीब चिन्हित किया जा चुका है। छानबीन में रुपये व वर्चस्व को लेकर घटना की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed