फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullets fired at a young man going by bike, narrowly saved his life

Pratapgarh News: बाइक से जा रहे युवक पर चलीं गोलियां, बाल बाल बची जान

Thu, 10 Aug 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired at a young man going by bike, narrowly saved his life
जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा निवासी आशीष पांडेय (42) का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आशीष का आरोप है कि बुधवार की रात वह घर से बाइक से निकला था। वह गांव के थोड़ा आगे पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से बचने में वह बाइक से नीचे गिरकर चोटिल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगो ने युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ अजीत सिंह और एसओ संतोष सिंह भी पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर हथिगवां पुलिस को दी। पुलिस ने अयाज अहमद, उसके पिता अहमद उल्ला, भाई एजाज और उसके बहनोई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। हथिगवां एसओ संतोष सिंह का कहना है गोली चलने की जानकारी मिली है, लेकिन किसी को गोली लगी नहीं है। मामले की जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed