{"_id":"691b5c94c23f175492064d1d","slug":"bulldozers-run-in-punjabi-market-clashes-with-shopkeepers-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-152092-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पंजाबी मार्केट में चला बुलडोजर, दुकानदारों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पंजाबी मार्केट में चला बुलडोजर, दुकानदारों से झड़प
विज्ञापन
शहर के पंजाबी मार्केट में सोमवार की शाम नगर पालिका का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से नगर पालिका के कर्मचारियों की झड़प भी हुई। अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों से 17500 रुपये वसूले।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, जेई जल एसपी सिंह, आरआई लाल बहादुर पुलिस फोर्स के साथ श्रीराम तिराहे से अतिक्रमण हटाने के लिए पंजाबी मार्केट में प्रवेश किए। नगर पालिका की टीम देखते ही कुछ दुकानदार नालियों के आगे सड़कों तक किए अतिक्रमण को हटाने लगे। कुछ लोग विरोध में उतर आए। सब्जी मंडी पहुंचने पर कई दुकानदार नगर पालिका के कर्मचारियों से भिड़ गए और सामान छूने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को धमकाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों ने दुकान के दीवार लगा टीनशेड और एंगल उखड़वा दिया।
दुकानदारों के विरोध के बावजूद पालिका की कार्रवाई जारी रही। सब्जी मंडी के रास्ते पर लगी दुकान भी समेटी जाने लगी। करीब दो घंटे तक पंजाबी मार्केट से लेकर सिनेमा रोड जाने वाले मार्ग पर खलबली मची रही। ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि शहर की सड़कों से लगातार अतिक्रमण हटाया जाता रहेगा। अभी तो जुर्माना लगाया गया है। अब ऐसे दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पालिका में पहुंची पांच शिकायतें
प्रतापगढ़। नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई संभव के दौरान नागरिकों ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था को लेकर शिकायत की। सुनवाई के बाद संबंधित कर्मचारियों को निस्तारण का निर्देश दिया गया। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि सभी पांच शिकायतों की सुनवाई करते हुए निराकरण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 18 नगर पंचायतों में सुनवाई हुई। ईओ की गैरमौजूदगी में लिपिक ने लोगों की समस्या सुनी। संवाद