फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bulldozer will run on the boundary wall

Pratapgarh News: नगर पालिका अध्यक्ष की चहारदीवारी पर चलेगा बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on the boundary wall
सई नदी की तलहटी पर बगैर नक्शा पास कराए ही दुकानें बनवाना नगर पालिका अध्यक्ष को भारी पड़ गया है। एसडीएम सदर और विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी ने दुकानों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



शहर के पटखौली वार्ड के सई नदी पुल के नीचे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के बगल नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह की लगभग तेरह बिस्वा जमीन है। नपा अध्यक्ष ने बगैर नक्शा पास कराए चहारदीवारी और दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया है। एक साल पहले बनी चहारदीवारी पर विनियमित क्षेत्र ने आपत्ति जारी करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था। तीन फरवरी को विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी और एसडीएम सदर उदयभानु सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि बगैर नक्शा पास कराए चहारदीवारी और दुकानों का निर्माण कराना अवैध है। इसलिए गाटा संख्या 16 और 17 में निर्मित चहारदीवारी और दुकानों को ध्वस्त किया जाए। एसडीएम सदर दो दिन पहले शहर में अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराने का अभियान चलाया था। एसडीएम सदर ने बताया कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं। चहारदीवारी का नक्शा नहीं पास कराया गया है, इसलिए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन





बगैर नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण नहीं किया गया है, एसडीएम सदर ने नोटिस दिया था, उसका जवाब भेजा जा रहा है।
हरि प्रताप सिंह, अध्यक्ष,नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed