फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Buildings were built on the canal, the department became helpless

नहर पर बन गए भवन, विभाग बना असहाय

Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Buildings were built on the canal, the department became helpless
रूपापुर नई बस्ती में यहां से गुजरी है बेल्हा माइनर। - फोटो : PRATAPGARH
बेल्हा माइनर की सफाई में जुटे सिंचाई विभाग के अफसरों ने 1.600 किमी नहर की खुदाई करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। रूपापुर हनुमान मंदिर तक नहर की खुदाई करने वाला विभाग अब आगे की खुदाई नहीं करेगा। विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि नहर में बीचोबीच सड़क बना दी गई है, जबकि पटरियों पर आलीशान भवन खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बेल्हा माइनर पर सगरा से रूपापुर तक अवैध कब्जेदारों ने नहर पर कब्जा कर लिया है। डीएम आवास तक आने वाली इस नहर पर 1.600 किमी पर लोगों ने पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया है। विभाग के जिम्मेदार लोगों का मानना है कि नहर के बीचोबीच सड़क बना दी गई है और पटरियों पर पक्का निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने कई बार माइनर को खाली कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। यहां तक कि अधिकारियों ने माइनर की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर लाल निशान भी लगा दिया था। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हाथ-पैर फूल गए थे। 29 साल से बेल्हा माइनर पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने में प्रशासन को पसीना छूटता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 29 साल बाद अफसरों की कवायद सफल हुई और लगभग चार किमी नहर की सफाई हुई। मगर हनुमान मंदिर के आगे न तो जेसीबी चलेगी और न ही अब सफाई होगी। इसकी वजह यह है कि आगे की नहर पर पक्का निर्माण हो चुका है। जिसे हटाना अब आसान नहीं होगा। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है।

बेल्हा माइनर के 1.600 किमी पर अवैध भवन निर्मित हैं, जिसकी सूचना शासन को भेजी जा चुकी है। शासन का आदेश आते ही अभियान चलाकर नहर से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। सुधीर कुमार पाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

रूपापुर नई बस्ती में बेल्हा माइनर की जगह बने भवन।

रूपापुर नई बस्ती में बेल्हा माइनर की जगह बने भवन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed