फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSA summoned for not doing surprise inspection of schools

स्कूलों का औचक निरीक्षण नहीं करने पर बीएसए से जवाब तलब

Sun, 10 Jul 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BSA summoned for not doing surprise inspection of schools
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का औचक निरीक्षण करने में बीएसए फिसड्डी साबित हुए हैं। बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। शासन की तरफ से बीएसए और बीईओ को प्रतिमाह 20-20 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने और उसकी रिपोर्ट फोटो के साथ प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक विजय किरण आनंद की समीक्षा बैठक में सामने आया कि जिले के बीएसए भूपेंद्र सिंह ने अप्रैल और मई माह में एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया। हालांकि विभाग का दावा है कि अप्रैल और मई माह में बीएसए ने जिले में अभियान चलाकर स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गायब मिले 17 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

अव्यवस्थित स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कहा गया था। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल और मई माह में 22-22 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई थी। महानिदेशक का नोटिस मिलने के बाद रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed