फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brutal and dancer cloth in Bharat Milp

भरतमिलाप में बवाल, नर्तकी के कपड़े फाड़े

Thu, 22 Nov 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Brutal and dancer cloth in Bharat Milp
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 पट्टी के भरतमिलाप में मंगलवार की रात जमकर बवाल हुआ। अराजकतत्वों ने मेला देखने आए लोगों को जमकर पीटा। ईंट-पत्थर चलाए। बवालियों के उत्पात के आगे पुलिस असहाय नजर आई। सीओ के सामने पट्टी नगर पंचायत के चेयरमैन के भतीजे को पीट दिया। पूर्व चेयरमैन पर भी हमला बोला। उन्होंने दूसरे के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मंच पर डांस कर रही नर्तकी के कपड़े तक फाड़ डाले। बवालियों पर काबू पाने के बजाय पुलिस जान बचाकर भागती रही। बवाल की खबर पर रात में ही एडीएम और एएसपी भागकर पहुंचे। तब जाकर उपद्रवियों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



पट्टी में मंगलवार की रात भरतमिलाप के मौके पर आकर्षक झांकियां निकल रही थीं। आधी रात को मेले में अराजकतत्वों ने उपद्रव शुरू कर दिया।  तभी नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल के भतीजे अमित जायसवाल से कुछ अराजकतत्व भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर उन्होंने लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोगों को बुला लिया। इस बीच भरत दल के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन कमलापति जायसवाल पर बवाली हमलावर हो गए। वह जान बचाने के लिए एक मकान में छिप गए।
विज्ञापन


बवालियों ने चेयरमैन के भतीजे अमित जायसवाल के घर पर पथराव करने के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चेयरमैन के भतीजे की पिटाई सीओ पट्टी जीडी मिश्रा के सामने होती रही, लेकिन वह बवालियों पर काबू करने के बजाए पीछे हट गए। मारपीट के दौरान ही पथराव होने लगा, जिससे मेले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेला देखने के लिए आए लोगों को भी पीटा गया। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अपनी जान बचाने के लिए खुद भागती नजर आई। इस दौरान कुछ अराजकतत्व मेले में चल रहे डांस में पहुंचकर मंच पर चढ़ गए। बेकाबू युवकों ने एक नर्तकी के कपड़े फाड़ डाले, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। विरोध करने पर बवालियों ने लोगों को मारापीटा। नर्तकी मंच के पीछे बने टेंट मेें पहुंची तो वहां भी उपद्रवी पहुंच गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर नर्तकी की आबरू बची। करीब एक घंटे तक मेले में अराजकता होती रही। इसके विरोध में सभी चौकियों का प्रदर्शन रोक कर आयोजक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बवाल की खबर मिलने पर एडीएम मनोज व एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।


भरत मिलाप स्थल पर अफसरों ने बैठक कर सभी लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। सवा तीन बजे के करीब चौकियां फिर से निकलीं और किसी तरह भरत मिलाप संपन्न हुआ।  रामलीला समिति के पदाधिकारियेां ने पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश जताया। लोगों ने इसकी शिकायत कबीना मंत्री मोती सिंह से की। मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उधर एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि वह जांच करा रहे हैं। मेले की सुरक्षा में लगाए गए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed