फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother who reached sister's house to settle dispute, was beaten to death with sticks, police arrested two acc

प्रतापगढ़ : बहन के घर विवाद सुलझाने पहुंचे भाई की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 11 Aug 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 05:43 PM IST
सार

चमरूपुर पठान निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ मिस्टर(38) बृहस्पतिवार की देर रात रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था। घर से करीब दो सौ मीटर दूर ब्याही बहन सबरुल निशा व उसके परिवार के लोगों के बीच विवाद की उसे भनक लगी। वह विवाद सुलझाने के लिए भागकर बहन के घर पहुंचा।

विज्ञापन
Brother who reached sister's house to settle dispute, was beaten to death with sticks, police arrested two acc
मोहम्मद शरीफ उर्फ मिस्टर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर पठान गांव में बृहस्पतिवार की रात बहन के घर के विवाद सुलझाने पहुंचे भाई की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के बहनोई के भाई घर से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।चमरूपुर पठान निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ मिस्टर (38) बृहस्पतिवार की देर रात रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन


घर से करीब दो सौ मीटर दूर ब्याही बहन सबरुल निशा व उसके परिवार के लोगों के बीच विवाद की उसे भनक लगी। वह विवाद सुलझाने के लिए भागकर बहन के घर पहुंचा। आरोप है कि विवाद सुलझाने के दौरान शरीफ का बहनोई अलीम का बड़ा भाई नईम अपने परिवार के लोगों के साथ उस पर लाठी डंडे व राड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान शरीफ के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को मॉर्चरी भेज दिया। रात में दबिश देकर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने पल भर में सदा के लिए बिछड़े भाई के सदमे में बहन

बहन सबरुल का विवाद अक्सर जेठ समेत परिवार के अन्य लोगों से होता रहता था। चूंकि करीब ही मायका था तो बहन की मदद के लिए भाई शरीफ समेत अन्य पहुंच जाते थे। अपनी आंखों के आगे भाई शरीफ की मौत से सबरुल सहमी हुई है। मृतक शरीफ का छोटा भाई मोहम्मद सईद सऊदी में रहता है। पिता मोहम्म मुस्तफा उसकी मां, पत्नी संग व बेटे सोहेल का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस चेती होती तो बच सकती थी शरीफ की जान

जेठवारा। चमरूपुर पठान में तीन भाइयों के बीच अलीम के साथ ब्याही सबरुलनिशा के पारिवार में अक्सर झगड़े होते थे। इसी खुन्नस में करीब 15 दिन पहले मृतक शरीफ का बेटा सोहेल गांव में ही बुआ के जेठ नईम के किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। नईम ने उसे सामान देने से इनकार कर दिया। कहासुनी के दौरान नईम ने उसकी पिटाई करते हुए बाइक तोड़ दी थी। शिकायत के बाद भी जेठवारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed