{"_id":"59a1b45b4f1c1bf61e8b4766","slug":"brother-in-law-was-in-the-car-that-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के पति के फेर में कार पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य के पति के फेर में कार पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य गौरा चतुर्थ के पति को जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने उनकी कार पर हमला किया। कई राउंड फायर झोंका। हालांकि गनीमत रही कि उस समय जिपं सदस्य के पति कार में नहीं थे। घटना के वक्त कार में जिपंस का देवर सवार था जो बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन के बाद हमला करने के आरोपियों की तलाश में जुट गई। मौके से गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं।
मानधाता थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी गुड़ियाबानो गौरा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पति पप्पू ट्रांसपोर्टर हैं। 25 अगस्त की रात 10 बजे वह अपने भाई कलाम के साथ ट्रक चालक असलम को उसके घर तवकलपुर छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पप्पू एक परिचित के पास रुक गए। चालक को छोड़कर उनका भाई कलाम लौटने लगा। पावरहाउस के करीब तीन लोगों ने उसे रोक लिया और कार रुकते ही फायर करने लगे। गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग के दौरान कलाम बचकर भागा और शोर मचाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके की ओर भागी। हालांकि तब तक हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से खोखा बरामद किया। हमलावरों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में कलाम की तहरीर पर पुलिस ने पंकज सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी भिखनापुर थाना मानधाता व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ मानधाता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
मानधाता थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य गुड़िया बानो के पति पप्पू का कहना है कि कुछ दिन पहले विश्वनाथगंज बाजार के करीब पंकज ने बोलेरो से ओवरटेक कर उसके ट्रक चालक शहजाद निवासी बरसंडा को मारापीटा था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। तब से उनके बीच रार ठनी हुई है।