फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother beaten to death for sticks

जमीन के लिए भाई को लाठी से पीटकर मार डाला

Sun, 04 Oct 2020 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten to death for sticks
हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर स्थित इसी घर में रहते थे दोनों भाई। - फोटो : PRATAPGARH
फोटो- हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी सूर्यपाल यादव (60) को एक बीघा जमीन के लिए छोटे भाई ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी कड़ेदीन यादव के तीन बेटों में सूर्यपाल यादव (60) दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े बुधई यादव और राजेंद्र यादव सबसे छोटा है। सूर्यपाल यादव की शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी घर नहीं आई।
विज्ञापन



इसके चलते वह अपने छोटे भाई राजेंद्र यादव के साथ रहते थे। राजेंद्र ने भी पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया है। काफी दिन से राजेंद्र भाई सूर्यपाल से उसके हिस्से की जमीन का बैनामा करने की बात कह रहा था। उसका कहना था कि वह अपने हिस्से की जमीन उसके नाम कर दे। इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि राजेंद्र ने सूर्यपाल को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सूर्यपाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राजेंद्र मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी बड़े भाई बुधई को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।



बुधई की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उदय त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना देर से मिली। इसके चलते आरोपी फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed