फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother and sister died due to current Grand also scorched

प्रतापगढ़ में दर्दनाक घटना : करंट से भाई-बहन की मौत, बचाने गए बाबा भी झुलसे, खेत में गिरा था केबल

Thu, 03 Nov 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 10:25 PM IST
सार

बृहस्पतिवार दोपहर बाद घर के सामने ही खेत में जानवर घुसकर धान की फसल बर्बाद कर रहे थे। यह देख राम आसरे ने अंश को जानवर भगाने के लिए कहा। बाबा की बात सुन अंश डंडा लेकर खेत की ओर दौड़ पड़ा।

विज्ञापन
Brother and sister died due to current Grand also scorched
Pratapgarh News : करंट की चपेट में आने से भाई अंश और बहन अंशिका की हुई मौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महेशगंज थाना क्षेत्र के बघवाइत कामसिंह का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर धान के खेत में घुसे मवेशी भगाने गए अंश यादव (8) व उसकी बहन अंशिका (5) की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चों को बचाने गए उनके बाबा राम आसरे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। खेत में बिजली का केबल कटकर गिरा था, जिसमें करंट था। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां समेत अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर बाद घर के सामने ही खेत में जानवर घुसकर धान की फसल बर्बाद कर रहे थे। यह देख राम आसरे ने अंश को जानवर भगाने के लिए कहा। बाबा की बात सुन अंश डंडा लेकर खेत की ओर दौड़ पड़ा। अचानक उसका पैर खेतकर में कटकर गिरे बिजली केबल पर पड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसके पीछे अंशिका भी पहुंच गई। उसने भाई को पकड़ लिया। वह भी करंट की चपेट में आ गई। बच्चे नहीं लौटे तो राम आसरे भागकर खेत पहुंचे। वहां बच्चों को तड़पड़ता देख सहम गए। उन्होंने बच्चों को खींचने का प्रयास किया मगर वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।


जानकारी पर रीता ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने डंडे से केबल हटाया। तीनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी महेशगंज ले जाया गया। डाक्टरों ने बच्चों को रेफर करते हुए राम आसरे को भर्ती कर लिया। ग्रामीण दोनों बच्चों को लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed