फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bright rain in the morning, cloudy after noon

सुबह रिमझिम बारिश, दोपहर बाद छटे बादल

Thu, 30 Jul 2020 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bright rain in the morning, cloudy after noon
बुधवार को हल्की बारिश होने से मौसम रहा सुहाना। - फोटो : PRATAPGARH
पखवारे भर से उमसभरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार की रात से बुधवार को सुबह 11 बजे तक रिमझिम बारिश से तापमान लुढ़क गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छट गए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। 6.6 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

पखवारे भर से लोग गर्मी से परेशान थे। सावन के महीने में उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा। तापमान में भी तेजी इजाफा हुआ। पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं मिल रही थी। अधिकतम तापमान 37.0 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। गर्मी से चहुंओर हाय-तौबा मची हुई थी। करीब पखवारे भर से शहर से गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की रात से बादल सक्रिय हुए तो बुधवार को 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लेागों को राहत मिल गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव की दिक्कत खड़ी हो गई। शहर के शिवजीपुरम, स्टेशन रोड, पल्टनबाजार, अचलपुर, दहिलामऊ सहित कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बारिश होने के आसार हैं।

सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान
24 घंटे के भीतर सात डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकत तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो लुढ़कर 27.4 पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में आंशिक परिवर्तन हुआ है। 28 डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 26 डिग्री पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed