फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bride steps on stage for Jaimal by firing revolver, video goes viral

जयमाल स्टेज पर दूल्हे का हाथ पकड़कर दुल्हन ने रिवॉल्वर से किया फायर, वीडियो वायरल

Tue, 01 Jun 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर दुल्हन के हर्ष फायरिंग का वीडियो हो रहा वायरल
  • जेठवारा इलाके में दो दिन पहले हुई शादी समारोह का है बताया जा रहा वीडियो

विज्ञापन
Bride steps on stage for Jaimal by firing revolver, video goes viral
pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से सामने आया है। जिसमे दुल्हन की पोशाक में सजी युवती ने पहले रिवाल्वर से फायर किया। फिर होने वाले पति का हाथ पकड़कर जयमाल के लिए स्टेज पर कदम रखा। जबकि शासन व प्रशासन ने वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों की संख्या निर्धारित करते हुए हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है।

विज्ञापन

Bride steps on stage for Jaimal by firing revolver, video goes viral
pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : pratapgarh news

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो जेठवारा इलाके के किसी गांव का बताया जा रहा है। उस वीडियो में फिल्मी गानों के बीच लोग खुशी से झूम रहे हैं। इस बीच जयमाल के लिए स्टेज पर दुल्हन को परिजन लेकर पहुंचते हैं। मगर दुल्हन अपने होने वाले पति के हाथ को पकड़ने के बाद भी स्टेज पर नहीं चढ़ी। उसके कदम रुक गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

Bride steps on stage for Jaimal by firing revolver, video goes viral
pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : prayagraj
वह दूसरे हाथ से रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने के बाद स्टेज पर कदम रखा। उसके फायर करते ही तालियों से परिसर गुंजायमान हो उठा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। इस बाबत एसओ जेठवारा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हे भी जानकारी मिली है। वह वीडियो की हकीकत का पता लगवा रहे हैं। हर्ष फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed