{"_id":"61ae261da2e7695ba6362a99","slug":"bride-came-home-after-getting-married-absconding-with-her-lover-with-jewelry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : शादी कर घर आई दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, पाइप के सहारे उतरी छत से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : शादी कर घर आई दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, पाइप के सहारे उतरी छत से
Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई इलाके के युवक संग शादी करने वाली नई नवेली दुल्हन लाखों का जेवर लेकर प्रेमी संग भाग निकली। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि शाम को परिवार के लोगों ने दुल्हन को प्रेमी संग पकड़ लिया।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 24 नवंबर को नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि रविवार की रात दुल्हन मकान के छत से पाइप के सहारे नीचे उतर गई और अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दुल्हन अपने साथ लाखों रुपये के जेवरात भी समेट ले गई। सोमवार की सुबह घर से दुल्हन गायब देख परिजन हैरान हो उठे। खोजबीन के बाद पति परिवार के लोगों के साथ कंधई थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने शादी कराने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दुल्हन व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। दुल्हन प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर पंचायत चल रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। उनके बीच पंचायत चल रही है।
दुल्हन व प्रेमी की हुई पिटाई
भागी दुल्हन व उसके प्रेमी को परिवार के लोगों ने पृथ्वीगंज बाजार के पास पकड़ा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पीटना शुरू किया। जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। यहां उनके बीच हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दुल्हन व प्रेमी समेत छह लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। खबर भेजे जाने तक दूल्हा, दुल्हन व प्रेमी पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चल रही है।
दुल्हन व प्रेमी की हुई पिटाई
भागी दुल्हन व उसके प्रेमी को परिवार के लोगों ने पृथ्वीगंज बाजार के पास पकड़ा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पीटना शुरू किया। जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। यहां उनके बीच हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दुल्हन व प्रेमी समेत छह लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। खबर भेजे जाने तक दूल्हा, दुल्हन व प्रेमी पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चल रही है।