फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brick kiln operator dies during treatment in Prayagraj

Pratapgarh News: प्रयागराज में ईंट भट्ठा संचालक की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operator dies during treatment in Prayagraj
बदमाशों की गोली लगने से घायल ईंट भट्ठा संचालक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की शाम छह बजे शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया गया जाएगा। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी सोनू और मोनू सिंह उर्फ शिवेंद्र प्रताप सिंह दोनों भाई रामगंज गांव में ईंट भट्ठे का संचालन करते थे। चार अगस्त को मोनू सिंह अकेले भट्ठे पर मौजूद थे। इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने मोनू पर असलहे से गोलियां बरसा दीं थीं। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग निकले। आनन फानन में घायल मोनू को मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको प्रयागराज रेफर कर दिया गया। करीब चार दिनों से जीवन और मौत की जंग से जूझ रहे मोनू ने शुक्रवार की सुबह प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर परिजनों तक पहुंचने पर कोहराम मच गया। देर शाम करीब छह एंबुलेंस से शव घर पहुंचा। शव देख हर किसी की आंखें नम हो गई। शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार श्रृंग्वेरपुर घाट पर किया जाएगा। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं शव घर पहुंचने पर रामगंज में एहतियात के तौर पर पुलिस लगा दी गई है। पूरे क्षेत्र में चर्चा रही कि घटना के बाद से जिंदगी और मौत से जूझ रहे माेनू ने आखिर दम तोड़ दिया लेकिन पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed