{"_id":"613114b78ebc3e5fa0785a8c","slug":"breath-fever-patients-will-be-searched-by-running-a-campaign-pratapgarh-news-ald3148385133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर खोजे जाएंगे सांस, बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर खोजे जाएंगे सांस, बुखार के मरीज
Fri, 03 Sep 2021 05:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:58 PM IST
सार
कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सात से 16 सितंबर के बीच दस्तक अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की थर्मल स्क्रीनिंग कर बुखार का पता लगाएगी।
विज्ञापन
dengu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ते डेंगू के प्रकोप और संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर बुखार और दमा रोगियों को चिह्नित करेगा। विभाग उक्त मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका इलाज भी कराएगा। यह अभियान सात से 16 सितंबर के बीच तक चलेगा।
कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सात से 16 सितंबर के बीच दस्तक अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की थर्मल स्क्रीनिंग कर बुखार का पता लगाएगी। कैंसर व टीबी जैसे संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की भी सूची बनाई जाएगी, ताकि स्वास्थ्य विभाग को जिले की नब्ज मिल सके। विभाग पल्स पोलियो की तर्ज पर इसे चलाएगा।
बीमारी और आयु वर्ग की अलग-अलग तैयार होगी सूची
सर्वे में देखा जाएगा कि किस आयु वर्ग में इम्युनिटी कम मिली। किसको कौन सी बीमारी हुई है। शून्य से दो साल तक के बच्चों, 30 साल तक के युवाओं, 45 साल से अधिक के अधेड़ व बुजुर्गों की अलग-अलग सूची बनाकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शासन से आए आदेश पर यह कार्य किया जाएगा। इससे कोरोना की तीसरी लहर आने के पहले यह पता चल जाएगा कि कितने लोगों में प्रतिरोधक क्षमता कम है। इससे उन्हें बचाया जा सकेगा।-
डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ।