फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   break of border extention from thirty years

ितना इंतजार, 30 साल से अटका सीमा विस्तार

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
break of border extention from thirty years
स्मार्ट सिटी में लटके तार - फोटो : अमर उजाला
 शहर में हर साल सैकड़ों नई दुकानें खुल रही हैं। लगातार आबादी बढ़ रही है। कदम कदम पर नए-नए माॅल खुल गए। आलीशान हवेलियां तन रही हैं। इसके बाद भी शहर का दायरा पिछले 30 सालों से ज्यों का त्यों है। जिला प्रशासन ने एक बार शहरी सीमा के विस्तार का प्रस्ताव भेजा भी तो शासन ने उसे पुराना बताते हुए इसे नए सिरे से बनाने की बात कहकर वापस भेज दिया। तब से मामला लटका पड़ा है। इसके चलते लाखों लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार लगभग तीस साल पहले हुआ था। जिसमे रेलवे लाइन के पूर्वी क्षेत्र को शामिल किया गया था। महुली, पठखौली, अचलपुर को नगर क्षेत्र में शामिल कर लिया गया, लेकिन भंगवाचुंगी से सटे करनपुर, पूरे पितई, सगरा, भुलियापुर, दहिलामऊ को शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया। वर्ष 1995 में शासन के आदेश पर परिसीमन कराया गया। जिससे नगर पालिका के वार्डो की संख्या 18 से बढ़कर 25 पहुंच गई। जिसमे पूर्वी सहोदरपुर, भैरोपुर, दहिलामऊ, चिलबिला, अस्पताल वार्ड सात नए वार्डों का गठन हुआ। जबकि इन क्षेत्रों से लगी बस्तियां भी शहर की सुविधाओं का लाभ ले रही थीं।
विज्ञापन


इसके बावजूद इन गांवों को शहर में शामिल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इन तीस सालों में शहर की आबादी भी बढ़ी, दुकानें भी खूब खुलीं। व्यवसाय भी लोगों का फला फूला। हवेलियां भी तनती रहीं। नए शापिंग माल, होटलों के साथ ही लजीज व्यंजन वाले रेस्टोरेंट भी खुले। तीस साल पहले शहर की आबादी करीब 35 हजार के करीब थी। मौजूदा समय में शहर की आबादी दोगुनी 76750 पहुंच गई है। लेकिन अभी भी पूरब से लेकर पश्चिम तक और दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरा शहर दस किमी की परिधि में सिमटा हुआ है। शहर के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रयास का दावा भले किया जाता रहा है, लेकिन हकीकत शहर की जनता जानती है। शहरियों के फायदे को दरकिनार करते हुए जिम्मेदारों ने अपनी मनमानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इन गांवों को किया गया है शामिलः
नगर पालिका क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों को शहर में शामिल करने के लिए जो मसौदा नगर पालिका ने तैयार किया है उसमे 11 गांव शामिल हैं। इनमें किशुनदासपुर, कादीपुर, महुली डंडवा, भंगवा, करनपुर, देवकली, सगरा, दहिलामऊ, जोगापुर, गोपालापुर आंशिक, और रूपापुर, टेऊंगा आंशिक गांव के नाम शामिल हैं। इन गांवों को शामिल करने के बाद शहर का दायरा 17 से बीस किमी के परिधि में बढ़ जाएगा। यहां के लोगों को शहर की सुविधाएं मिलने लगेंगी।

बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को लेकर अटका मामला
नगर पालिका के सीमा विस्तार में कभी आबादी तो कभी जनगणना बाधक बनी। मौजूदा समय में बोर्ड की बैठक से प्रस्ताव न भेजने के कारण सीमा विस्तार अटका हुआ है। पुराने भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने वापस कर दिया है। ये वर्ष 2009 में बोर्ड की बैठक में पास किया था। नगर पालिका सूत्रों की मानें तो जनगणना का कार्य 2015 में जाकर फाइनल हुआ। नई जनगणना में शहर की आबादी 76750 है। शासन से फाइल लौटाने के बाद गत दिनों नगर पालिका बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी। जिसके एजेंडे में सीमा विस्तार का भी मामला रखा गया था। जिस दिन बैठक थी। उसी दिन चेयरमैन के पिता का निधन हो गया। इसकी वजह से बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। संभावना है कि जल्द ही प्रकरण को लेकर बैठक बुलाई जा सकती है।


राजस्व का भी हो रहा नुकसान
शहरी सीमा का विस्तार न होने से न सिर्फ लोगों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने का दंश झेलना पड़ रहा है बल्कि इससे शासन को राजस्व का भ्‍ाी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहरी सीमा के विस्‍तार की दशा में सुविधाओं के एवज में नागरिकों से तमाम तरह के कर भ्‍ाी वसूले जा सकेंगे जिससे शासन की आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed