फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boycotted judicial work in protest against attacks on lawyers

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

Fri, 05 Apr 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Boycotted judicial work in protest against attacks on lawyers
अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि रामपुर संग्रामगढ़ निवासी अधिवक्ता हरिकेश बहादुर सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल, महामंत्री संतोष सिंह, शक्ति सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर सदर तहसील में वकीलों ने प्रदर्शन करके एसडीएम और तहसीलदार के तबादले की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि पट्टी तहसील के 56 गांवों और रजिस्ट्री कार्यालय को सदर तहसील में स्थापित करने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विवेक दत्त मिश्र, अजय सिंह, आशुतोष तिवारी, धीरेंद्र मिश्र, अमित सिंह, बालेंद्र भूषण, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed