फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boy died due to drowning in Sai river

Pratapgarh News: सई नदी में डूबने से बालक की मौत

Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Boy died due to drowning in Sai river
दोस्तों संग शहर के बेल्हा देवी धाम दर्शन करने गए बालक की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


शहर के नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर स्थित एक बंद हो चुके स्कूल में राजेंद्र गौड़ अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर उसका छोटा बेटा यश गौड़ (10) अपने दोस्तों के साथ बेल्हा देवी धाम दर्शन पूजन करने गया था। वहां करीब चार बजे घाट से कुछ दूरी पर दोस्तों संग सई नदी में नहाने लगा। अचानक नहाने के दौरान यश गहरे पानी में समा गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने पर बेल्हा देवी मंदिर के पास मौजूद गोताखोर संग नाविक भागकर पहुंचे। कुछ देर तक खोजबीन के बाद नदी में डूबे यश को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद सहमे दोस्त उसका नाम पता बताने के बाद कुछ भी बताने में असमर्थ रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से मृतक बच्चे के परिजनों को जानकारी भेजी। जिसके बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। यश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed