{"_id":"64b0465a081b1418c00bfce4","slug":"boy-died-due-to-drowning-in-pond-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-175480-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बालक की तालाब में डूबने से मौत, प्राथमिक विद्यालय में एक का है छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बालक की तालाब में डूबने से मौत, प्राथमिक विद्यालय में एक का है छात्र
Fri, 14 Jul 2023 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:47 AM IST
सार
रितिक खिदिरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक का छात्र था। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कुंडा भानु प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रितिक सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर बिसहिया गांव निवासी संदीप सरोज के छह वर्षीय बेटे रितिक सरोज की बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने साथी देव के साथ शौच करने गया था। इस दौरान रितिक का पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
साथ गए बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते तालाब की ओर भागे। उसे तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक खिदिरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक का छात्र था। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कुंडा भानु प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन