फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Booths will not be looted in Kunda and Babaganj: Sunil Bharala

कुंडा और बाबागंज में अब नहीं लूट पाएंगे बूथ : सुनील भराला

Thu, 08 Oct 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Booths will not be looted in Kunda and Babaganj: Sunil Bharala
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा है कि अब कुंडा और बाबागंज विधानसभा में अब बूथ नहीं लूटे जा सकेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नजर इन सीटों पर रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को पहचान देने के लिए अब यूनिक आईडी जनरेट की जा रही है।
विज्ञापन

जिससे उनकी पहचान होगी। उन्होंने हाथरस कांड पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को इतनी सुविधाएं दे दी हैं कि उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 नवंबर से श्रमिकों के लिए नई योजनाओं की घोषणा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की पहचान अब यूनिक आईडी से होगी। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी मजदूरों को यह नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने हाथरस कांड पर कांग्रेस के राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि अगले विधान सभा चुनाव में पार्टी की नजर कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विधानसभा के चुनाव में मतदाता ही अपना वोट डालेंगे, बूथ कैप्चरिंग नहीं होने पाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र, कन्हैयालाल भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed