फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boom Sai, 42 families of Belhadevi Ghat left home

उफनाई सई, बेल्हा घाट के 42 परिवारों ने छोड़ा घर

Fri, 17 Sep 2021 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Boom Sai, 42 families of Belhadevi Ghat left home
बेल्हा देवी धाम के समीप मोहल्ले में भरा सई नदी के बाढ का पानी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से सई, बकुलाही और सकरनी नदी उफना गई हैं। तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। शहर से गुजरने वाली सई नदी उफान पर है। बेल्हा देवी घाट पर बनीं 26 सीढ़ियों में से 22 डूब गई हैं। बेल्हा घाट के किनारे बसा मोहल्ला पूरी तरह जलमग्न हो गया है। आधी रात को करीब 45 घरों में पानी घुस गया। इन परिवारों ने रिश्तेदारों और घरों की छतों पर शरण ले रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दिनभर शांत रहने के बाद शाम को बादल फिर बरसने लगे। लगातार बारिश से सई, सकरनी, और बकुलाई नदी पूरी तरह उफान पर हैं। शुक्रवार को दिनभर सई नदी का जलस्तर बढ़ने का दौर जारी रहा। बेल्हा देवी धाम में कुल 26 सीढ़ियां बनी हुई हैं, जिसमें 24 सीढ़ियां पूरी तरह डूब गई हैं। बेल्हा देवी घाट पर बसे मोहल्ले में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। रात ग्यारह बजे सई का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों के घरों में पानी घुसने लगा। इससे मोहल्ले में शोर मच गया।
विज्ञापन

रात में ही लोगों ने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली। हालांकि कुछ परिवार अभी भी घर की दूसरी मंजिल पर रह रहे हैं। उनके खाने-पीने की सामग्री नाव से पहुंचाई जा रही है। इधर, सकरनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाबू संत बख्श डिग्री कॉलेज में पानी घुस गया। इधर, दिलीपपुर स्थित बीटीसी कालेज में पानी घुसने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुइसरनाथधाम में डूब गया पुल
शुक्रवार रात सई नदी में अचानक आई बाढ़ से घुइसरनाथ धाम में पैदल चलने के लिए बना पुल पूरी तरह डूब गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पुल के ऊपर से पानी बहता रहा।

शहर के कई मोहल्लों में अभी भी जलभराव
तीन दिन हुई बरसात से शहर के कई मोहल्लों में अभी भी जलभराव है। शिवजीपुरम, दहिलामऊ के अधिकांश इलाकों में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दहिलामऊ के मारुत नगर में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। बरसात इतनी अधिक हुई कि गांव के तालाब लबालब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed