{"_id":"5bf855d0bdec2241a111b293","slug":"book-on-the-sai-coast-surprises-of-vibrant-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई तट पर बही स्वर सरिता, जीवंत हो उठीं संस्कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई तट पर बही स्वर सरिता, जीवंत हो उठीं संस्कृतियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित मां वाराही देवी धाम में आयोजित तीन दिनी महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को शाम होते ही परिसर रोशनी से नहा उठा। रंग-बिरंगी झालर झूमरों की टिमटिमाहट से पूरा वातावरण दमक उठा। शाम सात बजे के बाद मंच पर ढोलक की थाप के बीच कलाकारों के स्वर बिखरे तो बेल्हा की माटी में जन्मीं परंपराएं और अस्तित्व को लेकर जूझ रहीं संस्कृतियां जीवंत हो उठीं। कला, संगीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने देर रात तक समा बांधे रखा। पूरा परिसर मां वाराही के जयकारे से गूंजता रहा। भक्तिभाव में लोग डूबे रहे।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली, मुंबई, फैजाबाद, लखनऊ से आए कलाकार अपनी टीम के साथ सज-धजकर मंच पर पहुंचे। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए पंडाल में भारी भीड़ रही। शुरुआत मायानगरी से आए नीरज सिंह विक्कू की टीम ने भगवान गणेश की झांकी के मंचन से किया। जय गणेश देवा........जय गणेश देवा के गीत पर झांकी मंचन शुरू हुआ तो पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजने लगे। कलाकारों ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। भावना सिंह, सपना सिंह, अनिल ने भी बेहतरीन प्रस्तुति की। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी का मंचन हुआ। इसके बाद मां वाराही की झांकी निकाली गई। मां की झांकी निकली तो जयकारे गूंजने लगे। कल्पना सिंह ने निमिया के डरिया मइया, झूलेलू झुलनवा गाकर भक्तों को झूमा दिया। देर रात तक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विधायक धीरज ओझा, प्रतिनिधि नीरज ओझा, गिरीश पांडेय, रमेश चंद्र मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभांरभ करने आए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समाजसेवी पंकज मिश्र बरहदा की पहल मां वाराही स्मारिका का विमोचन किया। जिसमें मां वाराही के महात्म्य से जुड़ीं बातें निहित हैं। पंकज मिश्रा के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।