{"_id":"60df4a7f8ebc3ef9f842652e","slug":"bone-patients-will-not-have-to-go-for-treatment-in-prayagraj-operation-can-be-done-in-medical-college-pratapgarh-news-ald3099015150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी के मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा प्रयागराज , मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेगा आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी के मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा प्रयागराज , मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेगा आपरेशन
विज्ञापन
हड्डी के मरीजों को अब इलाज कराने के लिए प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मेडिकल कॉलेज में ही उनका आपरेशन भी हो जाएगा। ऑपरेशन के दौरान जरूरी सीआर मशीन की खरीद के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है।
हादसों के दौरान फ्रैक्चर होने पर इलाज के लिए जिले के लोगों को प्रयागराज के चक्कर काटने पड़ते थे। दरअसल, जनपद में अभी तक हड्डी के आपरेशन की व्यवस्था नहीं थी।
आर्थो सर्जन की तैनाती भी नहीं हुई थी। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता था। जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद शासन ने आर्थो सर्जन के पद पर डॉक्टर जयप्रकाश की तैनाती की है। इसके साथ ही हड्डी के आपरेशन के लिए जरूरी सीआर मशीन की खरीद के लिए भी हरी झंडी दे दी है। मशीन आने के बाद मेडिकल कॉलेज में हड्डी का आपरेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
हड्डी के ऑपरेशन के दौरान सीआर मशीन की भूमिका अहम होती है। जल्द ही मशीन आ जाएगी। मरीजों को ऑपरेशन के लिए अब प्रयागराज रेफर नहीं किया जाएगा। डॉक्टर आर्य देशदीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज